फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच कराएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे के जन्म देने और मृत्यु मामले में अब भवानीगंज पुलिस आरोपी का मृत बच्चे के डीएनए का जांच करवाएगी। यह इसलिए कि बच्चा आरोप का है या नहीं। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती अपने बाबा के साथ जो भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल में रहते है। उनके साथ काफी दिनों से रहती थी। इसी गांव के एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। डराने धमकाने की वजह से वह किसी से कुछ बोल नहीं रही थी। इसी बीच परिवार को जानकारी हुई और पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। वह आठ माह की गर्भवती भी हो गई थी। इसके बाद परिवारों के साथ थाने जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस दुष्कर्म, एससी,एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में 13 जून को केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
बुधवार रात पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ घंटे बाद मौत हो गई। मृतका की मां के शिकायती पत्र पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। अब आरोपी और बच्चे का डीएनए जांच होगा, जिससे यह पता चल सके कि सच्चाई क्या है। फिर आगे और कड़ी कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ भवानीगंज रामदेव ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया था। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अब डीएनए जांच करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें