फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1000 मकान, 500 दुकानों पर तैनात रहेगी पुलिस- जानिए शोभायात्रा में सख्त सुरक्षा की कहानी

Sun, 24 Mar 2024 12:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नृसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होकर होली खेलते हैं। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरन लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होती है।
विज्ञापन
एडीजी, कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जुलूस मार्ग में सड़क किनारे के एक हजार मकान, 500 से अधिक दुकानों की छतों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को एडीजी जोन डाॅ. केएस प्रताप कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी आनंद कुलकर्णी व एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। शाम को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शोभायात्रा मार्ग पर फोर्स के साथ पैदल गश्त किया।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नृसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होकर होली खेलते हैं। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरन लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होती है।
विज्ञापन


पूरे रास्ते में सड़क से सटे एक हजार मकान और 500 से अधिक दुकानें हैं। एलआईयू के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस मकान में रहने वाले परिवार व किराएदारों का सत्यापन कर चुकी है। शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाली गली व लिंक मार्ग पर पुलिसकर्मी रस्सा लेकर खड़े रहेंगे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में सुरक्षा की तैयारी कर ली गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी एडिशनल एसपी, सीओ होली के दिन गश्त पर रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था की माॅनिटरिंग करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें