फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा : शहर की बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 12 से दो बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 से दो बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा चौराहों और तिराहों पर वाहनों के आने जाने के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार परीक्षा तिथियों पर यह डायवर्जन लागू रहेगा।
इस तरह होगा वाहनों का संचलन
- रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा की तरफ रोडवेज की बसें नहीं जाएंगी। इन बसों को आवश्यकतानुसार रोडवेज तिराहा से सीधे महाराणा प्रताप मूर्ति की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

- रोडवेज बस डिपो से वाराणसी, लखनऊ की तरफ जाने वाली बसें विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज, टीपी नगर होकर जाएंगी।
- अग्रसेन तिराहे से जुबिली तिराहा एवं बक्शीपुर चौराहा की तरफ ई-रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल, कचहरी चौराहा होकर अपने स्थान पर जाएंगे।
विज्ञापन

- आंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो आवश्यकतानुसार आंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन आंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन होकर अपने स्थान की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें