पुलिस गश्त व ग्रामीणों के पहरे के बावजूद चोरों ने शनिवार की रात टाड़ा गांंव में लगभग तीन लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। शनिवार की रात टाड़ा गांंव निवासी अनिल तिवारी के घर में चोर जंगला तोड़कर कमरे में घुसे और आलमारी व बॉक्स तोड़कर सोने चांदी के लगभग तीन लाख के जेवर लेकर फरार हो गये। जबकि उस समय पुलिस पिकेट गश्त पर थी।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में जब बिजली कट रही है तभी चोर घर में घुस रहे हैं। चोरी के बाद रात में ही ग्रामीणों ने चैनपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर कर्मचारियों को बुरा-भला कहते हुए हंगामा भी किया। शुक्रवार रात मुजौना गांव में भी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी वशिष्ट नारायण तिवारी के घर से चोरों ने 70 हजार नकदी सहित लाखों के जेवर चुरा लिए।