फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आतंकियों को पकड़वाने में मददगार पुलिसवालों को मिला प्रशस्तिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बांग्लादेशी आतंकवादियों को पकड़वाने में मददगार रहे पुलिस वालों को गुजरात एटीएस ने प्रशस्तिपत्र भेजा है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कैंट के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र, विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अमित कुमार चौधरी व सिपाही जेपी सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुजरात एटीएस को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी आतंकवादी बिहार के रास्ते गोरखपुर आए है और छिपे हैं। सूचना पर गोरखपुर पुलिस सक्रिय हो गई। गुजरात एटीएस की टीम भी 23 मई 2023 को गोरखपुर आई। गुजरात एटीएस की मदद के लिए कैंट प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र, चौकी इंचार्ज अमित चौधरी व सिपाही जेपी सिंह को लगाया गया। इन लोगों की सटीक सूचना के आधार पर कैंट के दाउदपुर के पास से दो बांग्लादेशी आतंकवादियों को पकड़कर गुजरात एटीएस यहां से ले गई थी। जिसके बाद तीन जून को गुजरात के अहमदाबाद एटीएस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आईपीएस दीपन भदरन की तरफ से तीनों को प्रशस्तिपत्र जारी कर कार्यों की सराहना की गई थी।
गोरखपुर से पकड़े गए इन दो आतंकवादियों से पूछताछ के आधार पर एटीएस गुजरात ने अलकायदा मॉड्यूल के कुल चार आतंकियों मोहम्मद सोजिब, मुन्ना खालिद अंसारी, अजहरुल इस्लाम अंसारी व मोमिनुल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये सभी फर्जी पहचान पत्र व नागरिकता बनवाकर अहमदाबाद में रह रहे थे। साथ ही स्थानीय कल कारखानों में काम करते हुए टेरर फंडिंग व अलग-अलग राज्यों के युवाओं को बरगला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें