फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोर की मौत मामले में पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंगहा इलाके में नदी में कूद कर अखिलेश ने की थी खुदकुशी, महिला दोस्त व एक अन्य पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के लक्ष्मीपुर दुबे टोला के अखिलेश यादव (17) की मौत मामले में पुलिस ने महिला मित्र व सन्नी पासवान पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मां की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर के अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गौरीघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। गोताखोरों की मदद से शनिवार को दोपहर में शव बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया था। उनकी मांग थी कि हत्या का केस दर्ज की जाए, लेकिन पोस्टमार्टम में खुदकुशी की पुष्टि होने के बाद मां रीता देवी ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। मां का आरोप है कि झंगहा बाजार में एक दुकान पर लड़की मजदूरी करती थी। उसका झंगहा के सन्नी कुमार पासवान से भी दोस्ती थी। दोनों ने मिलकर अभिषेक का आर्थिक दोहन किया। दोनों की दोस्ती का अखिलेश विरोध करता था। इसके बाद शुक्रवार को सन्नी और महिला मित्र ने क्षेत्र के विक्रम चौराहे पर बुलाकर मारा पीटा। इसके बाद बोले कि तुम जाकर अपनी जान दे दो। हम लोग साथ रहेंगे। इससे आहत होकर अखिलेश ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें