फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर व्यापारी हत्याकांड: आरोपी सैफ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली- गला रेतकर की थी हत्या

Sat, 09 Nov 2024 11:17 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पुलिस संग मुठभेड़: पुलिस संग मुठभेड़ में आरोपी सैफ घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोप है कि इसी ने व्यापारी अनिल गुप्ता की हत्या की थी। पुलिस अभी मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल हत्यारोपी सैफ - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बुधवार को नकहा नंबर एक में घर के पास कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता का शव मिला था। गला रेतकर व्यापारी की हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि शनिवार की सुबह आरोपी के भागने की सुचना मिली। पुलिस ने गोरखनाथ क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की।

विज्ञापन


इस दौरान भागने की फिराक में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी सैफ के पैर में गोली लग गई और वो घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें