फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताकि फिर न हो खून खराबा, इसलिए पुलिस ने की मॉडल शॉप की चेकिंग

Sat, 01 Jul 2023 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि रात में तय समय से मॉडल शॉप को बंद करने की हिदायत दी गई है। मॉडल शॉप के पास पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि कोई घटना न होने पाए।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल शॉप में नशे में कोई बड़ी वारदात न होने पाए, इसे लेकर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग की। रामगढ़ताल निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मॉडल शॉप में गए और संदिग्धों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने मैनेजर को चेतावनी दी कि हर हाल में निर्धारित समय रात 10 बजे के बाद मॉडल शॉप को बंद दें। हाल के दिनों में रात में मॉडल शॉप खुले होने पर महंगे में शराब बेचने की शिकायत पर मारपीट की घटना भी सामने आई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तारामंडल के वरदायनी मॉडल शॉप में 30 सितंबर 2020 में मनीष नाम के वेटर की हत्या कर दी गई थी। वजह सिर्फ यह थी कि उससे मुफ्त में शराब मांगी गई। उसने न देने पाने की मजबूरी बताई थी। इसके बाद हत्या से पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।

 

Trending Videos
विज्ञापन

 इस तरह की घटनाएं दोबारा न होने पाए, इस वजह से पुलिस जांच करती रहती है। लेकिन, दो दिन पहले फिर रात में मॉडल शॉप पर महंगे शराब को लेकर मारपीट की घटना सामने आई थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी फरार हो गए थे और किसी ने शिकायत नहीं की थी।

 मगर, पुलिस घटना से सबक लेते हुए जांच बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि रात में तय समय से मॉडल शॉप को बंद करने की हिदायत दी गई है। मॉडल शॉप के पास पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि कोई घटना न होने पाए।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें