- 31 दिसंबर की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया था अंजाम
- चिलुआताल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात राहगीर से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
चिलुआताल क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात बाइक सवार दो बदमाश राहगीर का मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक और लूट का मोबाइल बरामद कर लिया। उनकी पहचान चिलुआताल क्षेत्र के डोहरिया निवासी उमेश यादव और बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले के मधुबन के वार्ड नंबर 8 निवासी अजय शाह के रूप में हुई।