अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी गीता प्रेस का आउटलेट होगा। गीता प्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में गीता प्रेस का आउटलेट खोलने की मांग की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गीता प्रेस के आउटलेट तो देशभर में हैं तो ऐसा कैसे हो सकता है अयोध्या में ही गीता प्रेस का आउटलेट न हो।
अमृत भारत ट्रेन में बैठने के लिए गीता प्रेस के 35 सदस्यीय टीम को अयोध्या बुलाया गया था, जिसके बाद ट्रस्टी ईश्वर पटवारी और देवी दयाल की अगुवाई में टीम सुबह अयोध्या पहुंची और अमृत भारत ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन को झंडी दिखाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री रेल के कोच में पहुंचे और वहां रेलमंत्री ने गीता प्रेस के लोगों से प्रधानमंत्री का परिचय कराया।
प्रधानमंत्री से मिलने वालों में ट्रस्टी ईश्वर प्रसाद पटवारी, देवी दयाल अग्रवाल, अकाउंट मैनेजर नरेंद्र लाडिया, राजेश कुमार शर्मा, बद्रीनाथ अग्रवाल, नारायण प्रसाद शाह आदि शामिल रहे।