स्वैच्छिक हुई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
संतकबीरनगर। जिले में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अब स्वैच्छिक कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को 24 जुलाई तक योजना में प्रतिभागिता नहीं करने के संबंध में अपनी लिखित सहमति देनी होगी। यदि किसान जिस बैंक शाखा से फसली ऋण लिया गया है, उस बैंक शाखा को लिखित में अवगत करा देते हैं तो उनके केसीसी में प्रीमियम की कटौती नहीं होगी एवं योजना में सम्मिलित नहीं होंगे। यदि किसान लिखित में सूचित नहीं करते हैं तो उनके केसीसी से फसल बीमा की प्रीमियम की कटौती की जाएगी। जो किसान अपने बैंक शाखा नही जा सकते हैं वह अपना हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र ई-मेल संबंधित बैंक शाखा को भेज सकते हैं।