फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना: 578 लाभार्थियों पर आरसी की तलवार

Thu, 22 Feb 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नगर निगम क्षेत्र एवं 11 नगर पंचायतों में कुल 50,420 आवास स्वीकृत हैं। इसमें 41,751 लाभार्थियों ने आवास का निर्माण पूरा कर लिया है। बाकी बचे लाभार्थी कई बार की चेतावनी के बाद आवास पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे 578 लाभार्थियों पर रिकवरी की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा विकास सिंह ने बताया कि 225 लाभार्थियों का रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) बोर्ड ऑफ रेवेन्यू पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है, जबकि 353 लाभार्थियों पर आरसी की कार्यवाही विभाग स्तर पर प्रचलित है। इसके अलावा लगभग 200 अन्य लाभार्थी नगर निगम एवं नगर पंचायत क्षेत्र में ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे समय से आवास का निर्माण कार्य रोक रखा है। बार-बार चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने ऐसे सभी लाभार्थियों से अपील है कि मिले अनुदान धनराशि के सापेक्ष अपने आवास का निर्माण शीघ्र पूर्ण करा लें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ऐसे लाभार्थियों का नाम नगर निगम और नगर पंचायत बोर्ड पर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें