फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियाें ने झटके पदक

Sat, 07 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। बोधिधर्मन मार्शल ऑर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने वाको एशिया किक बॉक्सिंग आर्गनाइजेशन की ओर से एक से चार अक्तूबर के बीच देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है।
57 किलोग्राम भार वर्ग में सनी सिंह और सीनियर बालिका के 70 किलोग्राम भार वर्ग में रिंका सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालक 28 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र त्रिपाठी और जूनियर बालक 51 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को एनेक्सी भवन में एक कार्यक्रम के दौरान पदक विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विजेता बच्चों को विधायक विपिन सिंह, सरवन निषाद ,धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. गौरव पांडेय आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें