फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए साल में खिलाड़ियों को मिलेगी फिटनेस सेंटर की सौगात

Mon, 01 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
नए साल में खिलाड़ियों को मिलेगी फिटनेस सेंटर की सौगात
विज्ञापन
- आज गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद भवन में बने फिटनेस सेंटर की होगी शुरुआत
विज्ञापन


- आठ महीने से फांक रही थी धूल, खिलाड़ी छात्रों के लिए निशुल्क तो शिक्षक और कर्मचारियों को देनी होगी फीस

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खिलाड़ी छात्रों के साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय फिटनेस सेंटर को शुरू करने जा रहा है। नए साल पर खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद भवन में इसे बनाया गया है। खिलाड़ियों के लिए यह पूरी तरह निशुल्क होगा। वहीं, शिक्षक और कर्मचारियों को इसके लिए शुल्क देना होगा। कुछ दिनों बाद यह आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा।
नैक मूल्यांकन के समय इस फिटनेस सेंटर के लिए सारी मशीनें आ गई थीं। लगभग आठ महीने तक यह मशीनें धूल फांकती रहीं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जब क्रीड़ा परिषद का निरीक्षण किया तब उन्होंने इसका संचालन जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद 18 सितंबर को इसका लोकार्पण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया था। अब एक जनवरी से यह खिलाड़ियों, शिक्षक और कर्मचारियों के लिए खोल दिया जाएगा। सोमवार को शाम चार बजे इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


दो सत्र में करेंगे वर्कआउट
क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्रा ने बताया कि शुरूआत में फिटनेस सेंटर का संचालन दो सत्राें में होगा। पहला सत्र सुबह 7:30 से 8:30 बजे और दूसरा शाम 3:30 से 4:30 बजे तक चलेगा। कुछ दिनों बाद यह आम जनता के लिए भी खोल दिया जाएगा। इसमें वर्कआउट के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों को हर महीने 1500 रुपये और बाहरी व्यक्तियों को 1800 रुपये देना होगा।

खिलाड़ी बोले...
फिटनेस सेंटर के शुरू हो जाने से हम खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। अभी तक हमें इसके लिए बाहर पैसे चुकाने पड़ते हैं। अब परिसर में ही पढ़ाई के साथ वर्कआउट हो जाएगा।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह, पावरलिफ्टिंग

नए साल पर फिटनेस सेंटर की शुरू करना हम खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे हमारा जिम का पैसा बच जाएगा और परिसर में ही वर्कआउट हो जाएगा।
अभिषेक पांडेय, कुश्ती

कोट..
नए साल से फिटनेस सेंटर को शुरू किया जा रहा है। यहां खिलाड़ी, शिक्षक और कर्मचारी कसरत कर करेंगे। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए यह पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें