फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सब जूनियर व जूनियर स्टेट स्वीमिंग के लिए चुने गए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में एक से तीन जुलाई के बीच आयोजित होने वाली 37वीं सब जूनियर और 52वीं जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल मंगलवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में हुआ। ट्रायल के बाद प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में अभय प्रताप यादव, गौरव कुमार, विश्वजीत यादव, मनदीप तिवारी, आयान भारती, अथर्व राज सिंह, श्रेयांश प्रजापति और कुणाल कुमार चुने गए। वहीं बालिका में रश्मि प्रिया, आराध्य सोनी, भूमि, मीनाक्षी सिंह, वैष्णवी गुप्ता और श्रेया यादव का चयन हुआ। प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर सुनील मझवार और कोच संध्या यादव होंगी। ट्रायल के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, जिला जलक्रीड़ा संघ अध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा, अंजनी मिश्रा, शरद मिश्रा, दिव्या मिश्रा, संतोष प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें