कोलकाता से चला एक विमान गोरखपुर तो आया लेकिन एक घंटे हवा में मंडराने के बाद बनारस एयरपोर्ट पर उतर गया। इंडिगो का विमान कोलकाता से 4:20 बजे आता है। शुक्रवार को तेज हवा के कारण एयरपोर्ट पर एक घंटे तक विमान को उतारने का प्रयास किया गया। प्रयास विफल हुआ तो विमान को बनारस डायवर्ट किया गया। रात 7:21 बजे बनारस से पैसेंजर्स को लेकर विमान वापस लौट गया।