फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरौली : चार नर्सिंग होमों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति चल रहे चारों अस्पतालों को एक सप्ताह का दिया मौका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गीडा। पिपरौली ब्लॉक में चार नर्सिंग होम की मंगलवार को जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. शिवानंद मिश्रा ने विभागीय टीम के साथ जांच की। जांच टीम के सामने कोई भी नर्सिंग होम संचालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। चारों को सीएमओ कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर वैध कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एक अस्पताल में कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था। जांच टीम के सामने कर्मचारी कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। दूसरे नर्सिंग होम की जांच में यह बात सामने आई कि पंजीकरण की अवधि समाप्त हो चुकी है। अस्पताल में चल रही दवा की दुकान पर फार्मासिस्ट भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य नर्सिंग होम के पास न तो संचालन का वैध कागज था और न ही अन्य उपकरण ही मानक के अनुरूप थे। चारों नर्सिंग होम संचालकों को एक सप्ताह में अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं कराने पर अस्पताल बंद कराने की चेतावनी दी गई। जांच टीम में अरुण गौतम, आदित्य सिंह, लालचंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें