फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप

Tue, 22 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग स्थित दुबियारी पुल के पास सोमवार भोर में टायर फटने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति रही। बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी मोहम्मद मुस्तकीम सोमवार सुबह करीब चार बजे पिकअप लेकर अयोध्या जा रहे थे। दुबियारी पुल के पास पहुंचते ही अचानक पिकअप का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। राहत की बात रही कि हादसे में चालक को चोट नहीं आई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें