फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुसी पिकअप, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पुरवा गांव के पास हुआ हादसा, आठ लोग घायल
विज्ञापन




घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, दो युवतियां ओडिसा की निवासी

पिकअप चालक को नींद की झपकी आ जाने से हादसा होने की आशंका



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर पुरवा चौराहे के पास बुधवार की सुबह मऊ की आर्केस्ट्रा पार्टी की पिकअप गाड़ी सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में आर्केस्ट्रा मालिक और एक डांसर सहित तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि पिकअप चालक को नींद की झपकी आ गई थी।



जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के खीरी करेठा निवासी रामबाबू (25) पुत्र कमलेश्वर आर्केस्ट्रा पार्टी संचालित करते थे। मंगलवार की शाम गोरखपुर जनपद के सरदार नगर में बरात में कलाकारों के साथ गए थे। बुधवार सुबह विवाह समारोह से कलाकारों को लेकर पिकअप से मऊ लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पिकअप गाड़ी सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक ढाबे पर सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोर की हुई कि जोरदार आवाज से घरों में सोए लोग जग गए। पिकअप में घायल हुए लोग उसी में फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। पुलिस को आशंका है कि सुबह का समय होने के कारण पिकअप चालक को नींद आ गई जिसकी वजह से हादसा हुआ है।



हादसे में पिकअप में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने लोगों के सहयोग से पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मऊ जनपद के थाना मधुबन के खीरी कोठा निवासी रामकेश (25) और डांसर दीपिका (23) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


खीरी कोठा गांव निवासी आर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू (25), नंदलाल (25) पुत्र राजपति, राहुल (22) पुत्र बालवंद्र, प्रिंस (19), पृथ्वी साहनी (18), प्रिंस साहनी (19), पंकज (24) निवासी खीरी कोठा, पूजा, भगवानपुर, जिला भद्रक, ओडिसा व सरिता मिश्रा, भुवनेश्वर को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाद में आर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें