फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइटोप्लाज्मा बनता है सैकड़ों पौधों की बीमारियों का कारण : डॉ. स्मृति मल्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विवि के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुआ अतिथि व्याख्यान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फाइटोप्लाज्मा दुनियाभर में सैकड़ों पौधों की बीमारियों का कारण बनता है। इससे कई फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधे भी नष्ट हो रहे हैं। इन पौधों को संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. स्मृति मल्ल ने बताया कि घास, जड़ी-बूटियों और झाड़ियों से लेकर उच्च पौधों तक फाइटोप्लाज्मा रोगग्रस्त पौधे में अपने अलग-अलग विशिष्ट लक्षणों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों से अवगत कराने के लिए संकाय छात्रों के लिए नियमित तौर पर मार्गदर्शक कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रशासन डॉ. राजेन्द्र भारती, प्रज्ञा पांडेय, डॉ. अखिलेश कुमार दूबे, विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि यदुवंशी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें