फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शासन के प्रति नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। धरने में जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, 100 बेड टीबी एवं सामान्य चिकित्सालय और बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न राजकीय अस्पतालों में कार्यरत फार्मासिस्ट, चीफ फार्मासिस्ट और प्रभारी अधिकारी फार्मेसी शामिल हुए। अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्र और मंत्री बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 20 नवंबर को प्रदेशभर के फार्मासिस्ट लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें