फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखेसरा की जगह ताल नदौर में गो आश्रय स्थल बनाने की मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित पशुओं को वहां रखने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
निराश्रित पशुओं को रखने के लिए पिपराइच के लखेसरा की जगह अब ताल नदौर में गौ आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट व जमीन उपलब्ध है। शासन से अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों के नुकसान को देखते हुए सरकार ने हर ब्लाक में अस्थायी पशु आश्रय स्थल बनाने का निर्देश दिया है। अधिकतर स्थानों पर उसका निर्माण या तो हो गया है या कराया जा रहा है। वहीं, दो स्थानों पर वृहद स्थायी गो आश्रय स्थल बनाने हैं। एक गो आश्रय स्थल पिपराइच के लखेसरा में बनना था। उसका धन भी 1.60 करोड़ जारी कर दिया गया था लेकिन, जहां निर्माण होना था वहां लो लैंड थी। कार्यदायी संस्था ने मिट्टी भराई के लिए 90 लाख अतिरिक्त धन की डिमांड की तो शासन ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया। अब उसकी जगह ताल नदौर में चार एकड़ जमीन दी गई है। प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन में भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरा वृहद गो आश्रय स्थल का निर्माण चौरीचौरा में होगा। उसके लिए भी धन स्वीकृत हो गया है। जमीन भी चार एकड़ प्रशासन ने एलॉट कर दी है। इसकी पत्रावली शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा। इन दोनो गो आश्रय स्थलों में 700-700 पशुओं को रहने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

कोट
दो स्थानों ताल नदौर ओर चौरीचौरा में वृहद गो आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। दोनों स्थान के लिए चार-चार एकड़ जमीन प्रशासन की तरफ से दे दी गई है। पत्रावली शासन में स्वीकृति के लिए भेजी गई है। पूरी उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
जी के सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें