संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
श्री बांके बिहारी दरबार द्वारा ब्रज होली महोत्सव का आयोजन मालती लॉन में किया गया। फूल होली, लड्डू होली, लट्ठमार होली के साथ कीर्तन का आयोजन किया गया। पंकज शुक्ला और शुभम शुक्ला के गानों ने रंग जमाया। कार्यक्रम में फूलों और रंगों के साथ महिलाओं ने जमकर होली खेली। होली के गीतों पर लोग खूब झूमे। रंगारंग कार्यक्रम में अनुराधा गुप्ता, सपना वर्मा सहित अन्य मौजूद रहीं।