फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लू के थपेड़े, भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस
आज हीट वेव से मिल सकती है राहत, आसमान में छा सकते हैं बादल

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को दिन भर लू के थपेड़े चलते रहे। इसकी वजह से लोग परेशान रहे। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को हीट वेव से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे लोगाें को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। सोमवार से बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार को भी मौसम का असर काफी गरम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इसकी वजह से लोग दिन भर गर्मी में परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में की वजह से पंखे, कूलर और एसी भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। पेड़ की छांव में लेटकर लोगों ने राहत पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण लोकल हीटअप से मौसम में बदलाव हुआ है। करीब 10 दिनों से चल रही हीट वेव की वजह से पूर्वांचल में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसका असर प्री मानसून के रूप में दिख सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जिले में मानसून 25 जून से आ सकता है, लेकिन उससे पहले राहत की बात यह है कि हल्की बारिश हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें