फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: 'भोला बाबा बम भोला बाबा'... पर झूम उठी गोरक्षनगरी-रीतेश-राधा के सुर ने बांधा समां

Sun, 12 Jan 2025 10:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

मंच पर पहले राधा श्रीवास्तव पहुंचीं। पहले बजरंग बली के चरणों में शीश नवाकर भजन सुनाया और माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद ''निक लागे टिकुलिया'' गीत से शुरूआत कर ''चटनिया हे सइयां सिलवट पे पीसीं'' सुनाकर माहौल में भोजपुरी तड़का लगाया।
विज्ञापन
रितेश पांडेय और राधा श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोत्सव में शनिवार को भोजपुरी नाइट में रितेश पांडेय और राधा श्रीवास्तव ने अपने गीतों से धमाल मचाया। रितेश ने सांसद रविकिशन संग जैसे ही ''भोला बाबा बम भोला बाबा'' गीत सुनाया तो दर्शक भी गुनगुनाते हुए झूमने लगे। आकाश दूबे और शिवानी सिंह ने भी अपने गीतों से दर्शकों को झुमा दिया।

विज्ञापन


महोत्सव के दूसरे दिन की शाम भोजपुरी नाइट से सजी। मंच पर पहले राधा श्रीवास्तव पहुंचीं। पहले बजरंग बली के चरणों में शीश नवाकर भजन सुनाया और माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद ''निक लागे टिकुलिया'' गीत से शुरूआत कर ''चटनिया हे सइयां सिलवट पे पीसीं'' सुनाकर माहौल में भोजपुरी तड़का लगाया।

जब ''काहे जलेबी के तरसे गोरकी बड़ा मजा रसगुल्ला में'' सुनाया तो लोग हाथ लहराकर उनका साथ देने लगे। ''चलत मुसाफिर मोह लीयो रे पिजड़े वाली मुनिया'' सुनाकर दर्शकों को झुमा दिया। इसके बाद इंडियन आइडियल फेम गोरखपुर के आकाश दूबे ने कुछ गीत सुनाकर समा बांधा। नौ बजे के करीब सांसद रवि किशन ने रितेश पांडेय को मंच पर बुलाया।
विज्ञापन


रितेश ने पहले भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय किया। ''दिल दिया है जां भी देंगे'' सुनाकर सुरक्षा ड्यूटी पर लगे जवानों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद ''गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल रे'' सुनाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।

सांसद मंच पर चढ़े और फिर रितेश ''ओम नम: शिवाय'' व ''भोला बाबा बम भोला बाबा'' भजन पर सबको नचाया। इसके बाद अपना सुपरहिट गाना ''जा ये चंदा ले आव खबरिया'' सुनाकर विरह का माहौल बनाया। इस गाने के बाद रीतेश ने शिवानी सिंह को मंच दिया तो उन्होंने भी लोकगीतों पर श्रोताओं को झुमाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें