- पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के राप्तीनगर प्रबंध समिति के पदाधिकारी चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन राप्तीनगर शाखा की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें केंद्रीय महामंत्री ने बीते वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। जिसमें बी वाल्टर्स, एके घोष व ओपी कनौजिया को संरक्षक, पीसी राय को अध्यक्ष और एमएम तिवारी को शाखा मंत्री चुना गया।
नई कमेटी में दिनेश सरन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरसी श्रीवास्तव व डीसी सक्सेना को उपाध्यक्ष, आरएनसी श्रीवास्तव को एडिशनल ब्रांच सचिव, महेन्द्र लाल श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, एके श्रीवास्तव को सूचना एवं प्रसार मंत्री, आभा अग्रहरी को संयुक्त सचिव, चुन्ने को सहायक मंत्री एवं पीसी दास को कोषाध्यक्ष चुना गया।
केन्द्रीय उपाध्यक्ष डीएम त्रिपाठी ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। केन्द्रीय महासचिव एके कोहली ने एसोसिएशन के माध्यम से परिवाद समाधान के बारे में बताया।