कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की सभी प्रक्रिया पूरी, विषय विशेषज्ञों का पैनल बनाया
मैनेजमेंट के विवाद में पौने दो साल से फंसा था पेच
नवंबर 2021 में शासन ने की थी कॉलेजों के शिक्षकों को प्रोफेसर पदनाम की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 42 एसोसिएट प्रोफेसर्स के प्रोफसर बनने का रास्ता साफ हो गया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस प्रक्रिया के लिए विशेषज्ञों का पैनल बना दिया है। पूर्व कुलपति प्रो. राजेश सिंह और कॉलेज प्रबंधन में किसी बात को लेकर ठनने के कारण पौने दो साल से यह मामला पेंडिंग था।
नवंबर 2021 में प्रदेश सरकार ने राजकीय और वित्तपोषित महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसरों को भी प्रोफेसर का दर्जा दिए जाने के संबंध में आदेश जारी किया था। प्रदेश शासन के आदेश के बाद जनवरी 2022 में ही सेडिका प्रबंधन ने प्रोफेसर की अर्हता रखने वाले एसोसिएट प्रोफेसरों की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपते हुए विषय विशेषज्ञों के पैनल की मांग की थी। इस दौरान डीडीयू प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के बीच ठनने के कारण इसे खारिज किया जाता रहा।
नईं कुलपति के आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने यह बात सामने रखी थी। गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. केडी तिवारी और प्रो. धीरेंद्र सिंह ने भी वहां के एसोसिएट प्रोफेसर्स को प्रोफेसर बनाने के लिए पैनल देने का आग्रह किया था। इसके बाद कुलपति कार्यालय में पौने दो साल से दबाकर रखी गई फाइलें निकलवाई गईं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर दिया है।
सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफसर्स को भी लाभ
कॉलेज की प्राचार्या डॉ रैना निवेदिता सैमुअल ने बताया कि प्रोफेसर की अर्हता रखने वाले कुल दो एसोसिएट प्रोफेसर इस दौरान सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रक्रिया शुरू करने में देरी विश्वविद्यालय की तरफ से हुई है। इसलिए उन शिक्षकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
...
दो और एसोसिएट ने किया क्वालीफाई
पहले कुल 40 एसोसिएट प्रोफेसर ने प्रोफेसर पद के लिए अर्हता पूरी की थी। अब इसमें दो और नाम जुड़ गए हैं। इससे इनकी संख्या 42 हो गई है। वर्तमान में डीडीयू से संबद्ध कुल 21 एडेड कॉलेजों में करीब 80 प्रोफेसर हैं। अब यह संख्या करीब सवा सौ हो जाएगी।
...
वर्जनकॉलेज प्रबंधन और गुआक्टा ने यह जानकारी दी थी। इसके बाद कॉलेज की फाइल मंगवाकर उसे प्रक्रिया में ला दिया गया है। विषय विशेषज्ञों का पैनल बना दिया गया है।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोविवि