फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्डो में लगे 18 कूलर, इमरजेंसी में एसी का इंतजाम

विज्ञापन
जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वार्डों में मर
विज्ञापन
14 जून का पीडीएफ लगाएं। जिला अस्पताल: गर्मी से मरीज-तीमारदार बेहाल
विज्ञापन


- हल्की बारिश के बाद भी ओपीडी में मरीजों की संख्या नहीं हुई कम


संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वार्डों में मरीजों के लिए 18 कूलर भी लगा दिए गए हैं। इमरजेंसी में एसी की व्यवस्था की गई है। उधर, हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से मामूली राहत तो मिली है, लेकिन इसके बाद भी ओपीडी में मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। बुखार, उल्टी दस्त, सांस फूलने सहित अन्य बीमारियों के मरीज दवा लेने पहुंचे। इससे दोपहर तक भीड़ लगी रही। बाल रोग विभाग में रोगियों की संख्या कम रही।

जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंच गए थे। दोपहर दो बजे तक लोगों की लाइन लगी रही। बुखार, उल्टी दस्त और सांस फूलने के मरीज पहुंचे। इमरजेंसी में 25 मरीज भर्ती हुए। लेकिन बुधवार को मरीज एवं तीमारदारों को थोड़ी राहत रही। अस्पताल में जगह-जगह पेयजल व ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। वार्डों में भर्ती मरीजों को राहत देने के लिए 18 कूलर लगा दिए गए हैं। इमरजेंसी में एसी लगने से भी मरीजों को गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले मरीजों का उपचार करने के साथ ही उनको गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। समय-समय पर पानी पीते रहें। इससे नमी बनी रहेगी।
विज्ञापन

0000

शार्ट सर्किट से माइनर ओटी में लगी आग

जिला अस्पताल के माइनर ओटी में बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इमरजेंसी कक्ष में स्थित इस ओटी आपरेशन थियेटर में आग लगने पर कर्मचारियों ने तत्काल काबू कर लिया। बिजली काटकर कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को बुझा दिया। इससे कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन


0000

रोगियों को गर्मी से बचाने के लिए व्यवस्था की गई है। वार्डों में कूलर लगा दिए गए हैं। इमरजेंसी में एसी और अन्य वार्डों में कूलर लगाए गए हैं। जगह-जगह पानी व ओआरएस घोल के इंतजाम किए गए हैं।

डॉ. राजेंद्र ठाकुर, प्रमुख अधीक्षक

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें