फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय के नाम से हो शोधकर्ताओं के पेटेंट और कॉपीराइट

Sat, 20 Apr 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की कला संकाय की एकेडमिक ऑडिट की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शुक्रवार को कला संकाय के 12 विभागों की ओर से उपलब्ध कराई गई एकेडमिक ऑडिट रिपोर्ट की विभागवार समीक्षा की। कुलपति ने कहा कि सभी शिक्षक और शोधकर्ताओं के पेटेंट तथा कॉपीराइट विश्वविद्यालय के नाम पर हों। विश्वविद्यालय ने आईपीआर सेल के जरिए पेटेंट और कॉपीराइट फाइल करने में सहायता और उस पर पर होने वाले खर्च को वहन करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रयास करें कि उनके शोध पत्र स्कोपस इंडेक्स जर्नल में प्रकाशित हों। बैठक के दौरान कुलपति ने फाइन आर्ट्स विभाग से कंसल्टेंसी शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में प्लेसमेंट सेल स्थापित की जाए। प्लेसमेंट सेल के साथ विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाए। यह सेल विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार रोजगारपरक उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्थाओं को मेल भेज कर उनसे संपर्क स्थापित करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें