फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 40 नई बसों के आने से यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 29 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिवहन विभाग जल्द ही गोरखपुर परिक्षेत्र में 40 नई बसों को शामिल करेगा। इन्हें अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा। स्थानीय और बाहरी यात्रियों को सफर करने में काफी सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर के अलावा, आसपास के जिलों के साथ आवागमन और सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसें संचालित होने के बाद भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं होती है। इन्हें गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता। त्योहारों के मौके पर ये परेशानी ओर बढ़ जाती है। कई रूट ऐसे हैं जिन पर बसों का प्रतिदिन संचालन नहीं होता है। इससे परिवहन निगम पर दबाव काफी बढ़ जाता है।
बस की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिस पर गोरखपुर परिक्षेत्र को 40 बसें मिलने की उम्मीद है। परिवहन विभाग के एसएम संजीव यादव ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से 70 नई बसों की डिमांड की गई थी। इसमें से 40 बसें मिलेंगी। पहले की कुल 70 बसों के साथ अब बेड़े में 110 बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें