फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंटरसिटी का टिकट कैंसिल कर गोरखधाम और स्पेशल ट्रेनों से गए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, वैशाली, गोरखधाम, राप्ती सागर में भीड़ से बेहाल दिखे यात्री
विज्ञापन

- जगतबेला और मगहर के बीच इंटरलाकिंग के चलते कैंसल हुई हैं ट्रेनें

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जगतबेला से मगहर के बीच चल रहे इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों ने रविवार को दूसरी ट्रेनों का सहारा लिया। इससे गोरखधाम और सहरसा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ी दिखी। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपनी प्लानिंग अगले सप्ताह तक के लिए टाल दी है।
रविवार को सुबह इंटरसिटी कैंसिल थी। इस ट्रेन का टिकट कैंसिल कराकर श्रवण मिश्र शाम को गोरखधाम से यात्रा के लिए पहुंचे थे। टीटी ने बताया कि कई यात्री जनरल टिकट लेकर आए थे। उन लोगों का कहना था कि ट्रेन रास्ता बदलकर जाएगी तो बस्ती के यात्रियों की सीट खाली मिल जाएगी। वहीं टीटीई का कहना था कि गोंडा तक उन सीटों पर वेट किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें खाली सीट माना जाएगा। फिर भी सीट खाली रहने की उम्मीद में कई यात्रियों ने स्लीपर क्लास का फाइन भरा और ट्रेन में सवार हो गए। यही हाल अन्य ट्रेनों का भी था। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनें गोरखपुर से बढ़नी होते हुए गोंडा गईं और वापसी भी इसी रास्ते हुई।
विज्ञापन


राप्ती सागर में बेहाल दिखे यात्री
एर्णाकुलम-गोरखपुर-बरौनी राप्ती सागर एक्सप्रेस से केरल से गोरखपुर से आए शिवानंद गौड़ और असलम ने बताया कि रास्ते में भीषण गर्मी के चलते काफी परेशान होना पड़ा। इन दिनों घर आने वालों की भीड़ चल रही है। ट्रेन का टिकट उन लोगों ने दो महीने पहले कराया था। लेकिन स्लीपर क्लास में ट्रेन चलने के टाइम तक भीड़ हाे गई। रास्ते में दिक्कत और बढ़ती गई।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर से दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे रामाज्ञा प्रसाद ने बताया कि उन्हें सत्याग्रह से जाना था, लेकिन यहां पहुंचे तो ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी मिली। इस पर जनरल टिकट लेकर बरौनी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं। किसी ने बताया है कि इसमें भीड़ कम रहती है तो हो सकता है कि बैठने की जगह मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें