इस बार गर्मी की छुट्टी में बच्चों के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के साथ ही ओंकारेश्वर जाने की योजना बनाई हूं, इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। ट्रेन के टिकट बुक हो गए हैं। इस दौरान इंदौर सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी जाऊंगी।
: विभा सिंह, तारामंडल।
माता के दर्शन के बाद कश्मीर जाएंगे
बच्चों के साथ ही हम लोगों को भी उनकी छुट्टियों का इंतजार रहता है, क्योंकि छुट्टियों में हम परिवार सहित घूमने जाते हैं। इस बार हम लोगों ने जम्मू की टिकट करा रखी है। यहां माता वैष्णों देवी दर्शन के बाद हम कश्मीर घूमने जाएंगे।
: शिप्रा पांडेय, आर्यनगर।
इस साल विदेश टूर की योजना
हर साल छुट्टियों में देश के हिल स्टेशनों पर बच्चों के साथ जाती थी, लेकिन साल विदेश टूर की योजना बनाई हूं। जून की शुरुआत में बच्चों के साथ हम लोग लंदन जा रहे हैं। लगभग 15 दिनों के इस टूर की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
: डॉ. दीपिका, एमएमएमयूटी कॉलेज।
मसूरी और नैनीताल घूमने की तैयारी
बच्चे स्कूल की छुट्टियों को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस बार मसूरी और नैनीताल घूमने की प्लानिंग है। गर्मी में हिल स्टेशन पर राहत मिलती है, इसलिए इस जगह का चयन किया है। ट्रेन की टिकट बुक हो गए हैं, तैयारी जारी है।
: पूजा शुक्ला, आर्यनगर।
इस बार बच्चों के साथ गांव जाउंगा
हर साल हिल स्टेशन पर घूमने जाता था, लेकिन इस बार बच्चों को गांव दिखाने की तैयारी है। इस बार अपने गांव जाऊंगा और बच्चों के साथ कम से कम 15 दिन वहीं रहूंगा। इस दौरान उन्हें गांव से परिचित कराने का प्रयास करुंगा।
: श्याम सुंदर गुप्ता, आजाद चौक।