रेलवे कॉलोनी में शनिवार की सुबह जहरीला कोबरा दिखाई देने से दहशत फैल गई । सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और यदि कोई सांप दिखे तो तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचित करें, खुद हाथ न लगाएं। इस संबंध में प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया वन विभाग को जैसे ही सूचना मिली, सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि कोबरा काफी विषैला होता है। गोरखपुर में यह काफी कम संख्या में है।