फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरकारी गोदामों से 50 प्रतिशत छूट पर मिलेगा धान का बीज

Sat, 06 May 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सरकारी गोदामों से किसानों को 50 प्रतिशत छूट पर धान का बीज दिया जाएगा। इसका एलाटमेंट हो गया है। तीन दिन बाद जिले में धान का बीज आ जाएगा। इसके बाद जिलेभर के बीज गोदामों पर उसे भेजा जाएगा। जिन किसानों को धान का बीज चाहिए, वे गोदामों से जाकर ले सकते हैं। उनकी सब्सिडी, डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से किसानों को उन्नतशील बीज उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की मंशा है कि उन्नतशील बीज से उत्पादन बढ़ेगा तो किसानों की आमदनी बढ़ेगी। जनपद में जिस धान की पैदावार बेहतर होती है, उसका बीज किसानोें को उपलब्ध कराया जाएगा। यह बीज, सरकार के कृषि फार्मों से आता है। इसके अलावा बीज विकास निगम से भी सरकार खरीद कर किसानोें में वितरित करती है।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धान का एलाटमेंट हो गया है। तीन दिन बाद उठान शुरू हो जाएगा। जिन धान के बीजों का एलाटमेंट किया गया है, उनमें एनडीआर 2064, सांभा सम वन, सीआर सी 4 डीपीटी, 5204 शामिल हैं। यह सभी बीज 3 दिन में गोदामों में पहुंच जाएंगे। इसके बाद किसान को वितरित किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, बीज 40 रुपये किलोग्राम के दर से दिया जाएगा। इसके बाद उस पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें