गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार को 13वीं अंतर-वाहिनी पीएसी मध्य जोन मलखंभ प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस चन्नप्पा ने सफेद कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा और 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीमों ने हिस्सा लिया। मलखंभ के मुकाबलों में जवानों ने शक्ति, संतुलन, साहस और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान खींचा। 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा की टीम का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन में इसी वाहिनी के आरक्षी बृजेश विक्रम मौर्य सर्वश्रेष्ठ रहे। आयोजन सचिव सेनानायक निहारिका शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी, उमेश यादव, शिविरपाल मो. कासिम और सूबेदार सैन्य सहायक ब्रह्मा सिंह समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।