बिजली निगम ने एक मुश्त समाधान योजना की बढ़ाई तिथि
गोरखपुर। बिजली निगम ने एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना की तिथि बढ़ा दी है। तीसरे चरण में अब 16 जनवरी तक छूट के साथ बिजली का बिल जमा किया जा सकता है। बिजली निगम ने 16 से 31 दिसंबर तक चले योजना के तीसरे चरण को विस्तार दिया है।
मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि बकाएदार रुपये जमा कर पंजीकरण नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, गोरखपुर प्रथम और द्वितीय में कुल 18 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें एक मुश्त समाधान योजना के तहत 2.60 लाख ने बिजली निगम की योजना में पंजीकरण कराया है। इन बकाएदारों ने 330 करोड़ का बकाया भुगतान किया। बदले में बिजली निगम ने इन बकाएदरों को 132 करोड़ की छूट दी है। निगम को मिली यह राशि काफी समय से बकाए खाते में चल रही थी।