फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस: 10 लाख बकाएदार ले सकेंगे योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाएदारी पर सौ प्रतिशत तक सरचार्ज छूट मिलेगी, पंजीकरण 8 नवंबर से
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना में वसूली का लक्ष्य तय किया

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली बिल के सरचार्ज में सौ फीसदी छूट देने की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ गोरखपुर प्रथम और द्वितीय खंड में 10 लाख बकाएदारों को मिल सकता है। दोनों मंडल के 22 वितरण खंडों के घरेलू व निजी नलकूप श्रेणी बकाएदारों पर तीन हजार करोड़ रुपये का बकाया है। 31 दिसंबर तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पंजीकरण 8 नवंबर से शुरू होगा।
एमडी ने वितरण खंडों को बकाएदारों से वसूली का लक्ष्य देते हुए कहा है कि सभी को सरचार्ज में छूट देकर हर हाल में वसूली सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर प्रथम में 3.5 लाख उपभोक्ताओं पर 900 करोड़ रुपये और जोन द्वितीय में 6.5 लाख उपभोक्ताओं पर 2100 करोड़ रुपये का बकाया है। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना की शुरूआत 8 नवंबर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऐसे करवाएं पंजीकरण
एक किलोवाट से अधिक भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ किश्तों में भुगतान के दो विकल्प दिए गए हैं। 30 नवंबर तक अपने बकाए का पूर्ण भुगतान पर 90 प्रतिशत की छूट, तीन किश्तों में भुगतान पर 80 प्रतिशत की छूट तथा 6 किश्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एक से 15 दिसंबर तक पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत की छूट, 3 किश्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत तथा 6 किश्तों में भुगतान पर 60 प्रतिशत की छूट, 16 दिसम्बर के बाद पूर्ण भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट, 3 किश्तों में भुगतान पर 60 प्रतिशत तथा 6 किश्तों में भुगतान पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार 3 किलोवाट भार तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं द्वारा 30 नवंबर तक अपने बकाए का पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत तथा 3 किश्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी।


,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें