गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने के लिए राहत मिली है। स्नातक के विषम सेमेस्टर, स्नातक एवं परास्नातक के तृतीय सेमेस्टर तथा बैक पेपर और ईयर गैप के विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 नवंबर कर दी गई है। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित स्नातक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को राहत दी गई है।