फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया टैक्स पर छूट का मौका, गीडा में आज लगेगा परिवहन मेला

Sat, 31 Oct 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को गीडा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में वाहन स्वामियों को एक ही स्थान पर विभाग की विभिन्न सेवाएं मिलेंगी। इसमें बकाया टैक्स जमा करने से लेकर पंजीकरण, फिटनेस और परमिट संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। मेले में सबसे खास सुविधा बकाया टैक्स पर लगने वाली पेनाल्टी में नियमानुसार छूट की है। मोटर यान कराधान नियमावली के तहत पात्र वाहन स्वामियों को छूट का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें