फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नॉन इंटरलॉकिंग से प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

Sun, 09 Jun 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ जं.-मानकनगर और ऐशबाग-मानकनगर पर चल रहे स्वतंत्र लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। इससे गोरखपुर से ऐशबाग होते हुए दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों का संचलन सुगम होगा। इस लाइन की कमिशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य और 14 जून को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, री शेड्यूलिंग, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा से 10 जून को चलने वाली परिवर्तित मार्ग से चलने हेतु पूर्व में अधिसूचित 05323 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से 10, 12 एवं 14 जून को चलने वाली परिवर्तित मार्ग से चलने हेतु अधिसूचित 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 11 जून को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट, गोरखपुर से 13 जून को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस गोरखपुर से 50 मिनट एवं 14 जून को गोरखपुर से 120 मिनट, लखनऊ जं. से 13 जून को चलने वाली 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 60 मिनट री शेड्यूल कर चलाई जायेगी।
विज्ञापन

बरौनी से 10 जून को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
साबरमती से 10 जून को चलने वाली 19401 साबरमती-लखनऊ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
पनवेल से 12 जून को चलने वाली 1566 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेटशन-
- गोरखपुर से 11 से 14 जून तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर स्टेशन पर 9:55 बजे के स्थान पर 9:50 बजे पहुंचेगी।

- कोच्चुवेली से नौ, 11 एवं 12 जून को चलने वाली 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी नौ जून को 150 मिनट एवं 11 जून को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- नई दिल्ली से 11 एवं 13 जून को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-रोजा-सीतापुर सिटी-सीतापुर-बुढ़वल रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- दरभंगा से 11 एवं 13 जून को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस पूर्व परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-सीतपुर सिटी-रोजा-गाज़ियाबाद रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- गोरखपुर से 12 एवं 13 जून को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी।
- बरौनी से 11 से 14 जून तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-सीतापुर सिटी-रोजा-गाज़ियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- दरभंगा से 11 से 14 जून तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-सीतापुर सिटी-रोजा-गाज़ियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- नई दिल्ली से 11 से 14 जून तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद-रोजा-सीतापुर सिटी-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी कानपुर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- नई दिल्ली से 11 से 13 जून तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद-रोजा-सीतापुर सिटी-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- अमृतसर से 11 से 13 जून तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी।
- दिल्ली से 11 से 13 जून तक चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी।
विज्ञापन

- गोरखपुर से 13 जून को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस पूर्व में अधिसूचित परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर निर्धारित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी तथा गोरखपुर में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें