गोरखपुर। वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन व नियंत्रण किया जाएगा। इसके चलते अमृतसर से 13, 15 एवं 17 मार्च को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-शाहगंज-मऊ-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जाएगी।
जयनगर से 15, 17 एवं 19 मार्च को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जाएगी। दरभंगा से 15 मार्च को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जाएगी।
इसके अलावा अमृतसर से 19 मार्च को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। ब्यूरो