फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महोत्सव में गोरखपुर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी ही लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी ने की गोरखपुर महोत्सव, खिचड़ी मेला की तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य, गायन व नृत्य कला को प्रोत्साहित करने और नए स्थानीय कलाकारों को मौका देने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव में गोरखपुर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाए। इसमें गोरखपुर पर केंद्रीत विशिष्ट लेखों को लोगों के अवलोकनार्थ रखा जाए। साथ ही लुप्त हो रहे पारंपरिक वाद्य, गायन व नृत्य कलाओं को महोत्सव के जरिए प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जाएं। खिचड़ी मेला में सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री योगी, सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में गोरखपुर महोत्सव, खिचड़ी मेला की तैयारियों और जिले के विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेला की तैयारियों की जानकारी ली। कहा-जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि विगत वर्षों के महोत्सव में जो कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, उनकी बजाय नए स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए। इससे नई प्रतिभाएं भी सामने आएंगी। महोत्सव के स्टालों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाए।



मुख्यमंत्री ने खिचड़ी मेले को लेकर कहा कि इस मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। ऐसे में उनकी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी अभी से योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग कर लें।
विज्ञापन




विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान हर हाल में रखा जाए। उन्होंने शीतलहर में आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के भी निर्देश दिए। कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थान चिह्नित कर अलाव के इंतजाम किए जाएं। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें