फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में एसआईआर: बूथ बदला तो दूसरे वार्ड में चला गया फॉर्म...दौड़ रहे मतदाता, आ रही शिकायतें

Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जनप्रिय विहार कॉलोनी के रहने वाले एहतेशाम और नूर आलम ने बताया कि उन्होंने बेटों का नाम मतदाता सूची में बढ़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जब बूथ पर जाकर पता किया तो बताया गया नए बूथ बनने के चलते भाग संख्या 230 अब राम-जानकीनगर वार्ड में चला गया है।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की अनिवार्यता के चलते अब नई समस्या खड़ी हो गई है। जिन नए मतदाताओं ने 31 दिसंबर के पहले फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन किया था, नए बूथ बढ़ने पर उनका फॉर्म दूसरे वार्ड में चला गया।

विज्ञापन


ऐसी शिकायतें सामने आने के बाद अब ईआरओ को नए सिरे से निवास स्थान वाले वार्ड के बूथ का आवंटन करने का निर्देश मिला है। नाम, पता, मकान नंबर सहित अन्य खामियों को ठीक कराने के लिए अब तक 3000 संशोधन वाले फाॅर्म जमा हुए हैं।

जनप्रिय विहार कॉलोनी के रहने वाले एहतेशाम और नूर आलम ने बताया कि उन्होंने बेटों का नाम मतदाता सूची में बढ़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जब बूथ पर जाकर पता किया तो बताया गया नए बूथ बनने के चलते भाग संख्या 230 अब राम-जानकीनगर वार्ड में चला गया है।
विज्ञापन


वहां के बीएलओ ने कहा कि पोर्टल पर आवेदन निरस्त कराना पड़ेगा। इसे लेकर परेशान एहतेशाम ने अब अपनी आपत्ति पार्षद ऋषि मोहन वर्मा और बीएलओ से की है। इसी तरह बेतियाहाता वार्ड में 301 भाग संख्या में 60 नाम बढ़ गए हैं। यहां के मतदाता पुराने भाग संख्या में नाम खोज रहे है।

पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे लोगों का नाम खोजकर उन्हें बताया जा रहा है। इसी वार्ड में दिनेश शाही ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के 11 सदस्यों का एसआईआर फॉर्म भरकर जमा किया था, दो लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए अब फिर फार्म भरकर जमा किया है।

राधिका को मृत दिखाया...बीएलओ के सामने आकर बोलीं-जिंदा हूं
गोरखपुर। एसआईआर के तहत तैयार हुई मतदाता सूची में लगातार खामियां सामने आ रहीं हैं। दिग्विजयनगर वार्ड के बूथ संख्या 260 में जनप्रिय विहार कॉलोनी की राधिका को मतदाता सूची में मृत दिखा दिया गया है। राधिका सोमवार को पार्षद के घर पहुंचकर बीएलओ के सामने बोलीं, मुझे मृतक दिखा दिया गया..मैं जिंदा हूं।

राधिका ने बताया कि उन्होंने गणना प्रपत्र भरकर जमा किया था लेकिन मृत दिखाकर मतदाता सूची से नाम हटाकर विलोपित श्रेणी में डाल दिया गया। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने उनसे फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराया। बीएलओ ने कहा कि, आपका नाम सूची में जुड़ जाएगा।

बूथ बढ़ने के चलते कुछ मतदाताओं का नाम दूसरी भाग संख्या वाले बूथ पर चला गया है। ऐसी शिकायतें मिलीं हैं। ईआरओ इसे चेक करके फिर निवास वाले वार्ड में बूथ आवंटित करेंगे। मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम और पता अगर गलत है तो उसे ठीक करने के लिए फाॅर्म-8 भरवाकर जमा कराया जा रहा है। अब तक 3000 से ज्यादा फॉर्म जमा हुए हैं: विनीत कुमार सिंह, एडीएम एफआर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें