फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुद को बताता था एसएसबी अधिकारी, नौकरी के नाम पर दूसरे से करता था ठगी, वर्दी पहने ही पकड़ा गया

Wed, 03 Jul 2024 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
SSB Jobs - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र में एसएसबी में नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी को एसएसबी की वर्दी में पकड़ा गया। एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस और एसएसबी जवान उसकी तलाश में लगे थे। सोमवार की रात में एसएसबी परिसर के पास ही उसे पकड़कर चिलुआताल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

प्रशिक्षु प्रशिक्षण अधिकारी ने तहरीर देकर बताया कि सशस्त्र सीमा बल में भर्ती प्रक्रिया के दौरान धीरज नाम के एक व्यक्ति द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया था, जिसकी शिकायत लल्ला देवी पत्नी सुभाष चन्द्रा साहनी ने की थी। एसएसबी के अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले युवक की खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन


सोमवार की रात आठ बजे के करीब परिसर के आसपास आरोपी को पकड़ा गया। पीड़ित महिला उसकी पहचान धीरज के रूप में की। आरोपी के पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें