फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्य गेट के पास पार्क में खुलेगा आन ह्वील रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में कोच रखने के लिए पटरी बिछाई गई, टेंडर फाइनल, फर्म नामित मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर आन ह्वील रेस्टोरेंट की सुविधा जल्द मिलने वाली है। रेलवे प्रशासन ने मुख्य गेट स्थित पार्क में आन ह्वील रेस्टोरेंट खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्क में कोच रखने के लिए पटरी भी

बिछा दी गई है।

आन ह्वील रेस्टोरेंट के लिए रेल प्रशासन ने टेंडर फाइनल कर फर्म नामित कर दिया है। कोच रेस्टोरेंट खोलने में दो करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। रेलवे को शुल्क के नाम पर प्रतिवर्ष करीब 45 लाख रुपये की आमदनी होगी। रेस्टोरेंट संचालित करने की जिम्मेदारी नामित फर्म की होगी, जो कोच के अंदर लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए नए डिजाइन में साज-सज्जा कर गुणवत्तापरक नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कोच में रेस्टोरेंट खोलने की योजना है। इस व्यवस्था से आमजन रेल कोच रेस्टोरेंट में बैठ कर खानपान का लुत्फ उठा सकेंगे। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें