फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिव मंदिर पर जल चढ़ाकर लौट रहे थे, 2 बाइकों की टक्कर- छात्र की मौत; 4 घायल

Thu, 27 Feb 2025 11:15 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

गोरखपुर जनपद के सहजनवां कस्बे के वार्ड नंबर 16 केशवपुर निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा ऋषभ खलीलाबाद शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। जो सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। बुधवार को बेटा ऋषभ अपने दोस्त आयुष उपाध्याय व शिवम यादव निवासी ग्राम बोक्टा के साथ तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जलाभिषेक करने के लिए गया था।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह दो बाइक की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सक की टीम ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


वहां पर उपचार के दौरान सहजनवां के 16 वर्षीय छात्र ऋषभ की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। छात्र अपने दो साथियों के साथ तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जल चढ़ाकर लौट रहा था।

शहर के मुखलिसपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर सुबह छह बजे हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक बाइक पर तीन और दूसरे पर दो लोग सवार थे। आमने सामने की हुई टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार पांचों लोगों को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान मोहम्मद अहमद पुत्र सोहेल एवं इरफान पठान पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी ग्राम खेसारी थाना दुधारा संतकबीरनगर और आयुष पुत्र मिथिलेश, शिवम यादव पुत्र दीनानाथ निवासी ग्राम बोक्टा और मृतक ऋषभ (16) पुत्र राघवेन्द्र निवासी ग्राम केशवपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।

ऋषभ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सहजनवां। गोरखपुर जनपद के सहजनवां कस्बे के वार्ड नंबर 16 केशवपुर निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा ऋषभ खलीलाबाद शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। जो सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहा था।

बुधवार को बेटा ऋषभ अपने दोस्त आयुष उपाध्याय व शिवम यादव निवासी ग्राम बोक्टा के साथ तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जलाभिषेक करने के लिए गया था। वहां से आते समय हादसे का शिकार हो गया। वह बेटे के शव का पोस्टमार्टम नही कराए और घर पर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। बेटे की मौत से मां पूनम रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें