फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अलीगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी और आजमगढ़ की एकतरफा जीत

Mon, 18 Dec 2023 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रीजनल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता का तीसरा दिन एकतरफा परिणाम वाला रहा। पहला मैच अलीगढ़ और सहारनपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें सहारनपुर के खिलाड़ियों ने बहुत प्रयत्न किया लेकिन खाता नहीं खोल सके। अलीगढ़ की टीम ने उन्हें 6-0 गोल से शिकस्त दी।
मिर्जापुर और बस्ती के बीच खेला गया दूसरा मैच रोमांच से भरपूर रहा। बस्ती के खिलाड़ियों को गोल करने के कई मौके मिले पर वे उसे भुना नहीं सके। इसका नतीजा यह रहा कि मिर्जापुर ने बस्ती को 1-0 गोल के अंतर से पराजित कर दिया। तीसरा मैच वाराणसी और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच प्रयागराज और बरेली के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी और मैच टाई हो गया। पांचवें मैच में गोरखपुर और लखनऊ के बीच काफी संघर्ष देखने को मिला। लेकिन मैच टाई हो गया। छठवां मैच आजमगढ़ और अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ के अनुभवी खिलाड़ियों का सामना अयोध्या मंडल टीम की खिलाड़ी नहीं कर सके और अंत में आजमगढ़ ने अयोध्या को 3-0 के अंतर से पराजित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोहम्मद हमजा, संजय साहनी, आमिर खान, जायना, माधुरी देवी, प्रभात मिश्रा आदि ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें