फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'हेलो! भाई दुबई में फंसा है'...झांसा देकर ठग ने एक लाख रुपये ठगे

Sat, 05 Jul 2025 05:54 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि आपका भाई फंसा हुआ है। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर रखा है। एक लाख रुपये नहीं दोगी तो उसका वीजा नहीं लग पाएगा। झांसे में आई शबाना ने उसके द्वारा बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला थानाक्षेत्र के बरईपुरा उर्फ पड़ौली निवासी शबाना से ठगी हो गई। जालसाज ने उनके भाई के दुबई में फंसे होना का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए। शबाना ने बताया कि बीते 23 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि आपका भाई फंसा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर रखा है। एक लाख रुपये नहीं दोगी तो उसका वीजा नहीं लग पाएगा। झांसे में आई शबाना ने उसके द्वारा बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। शातिर ने दोबारा कॉल कर जब टिकट के एवज में 95 हजार रुपये की मांग की तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

धमकी दी कि टिकट न लेने पर उसे तीन माह की जेल हो जाएगी। इसके बाद उन्हाेंने मामले की शिकायत एसपी क्राइम ने की। थानाप्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मोबाइल व अकाउंट नंबर के आधार पर शातिर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें