फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल, हाइवे जाम

विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल, हाइवे जाम
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सहजनवां में बीच रोड पर डंपर से हादसा होने की वजह से लग गया था एक घंटे का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के दो सड़क हादसों में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सहजनवां में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बीच रोड में हादसे के बाद सहजनवां हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर 12 बजे लगे जाम को एक घंटे बाद हटाया जा सका। इस दौरान राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव में खेत जुताई कर वापस घर आ रहे किसान रघुनाथ सिंह (48) की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। रघुनाथ सिंह गांव के बाहर सिवान में खेत से जुताई कर बृहस्पतिवार शाम छह बजे घर लौट रहे थे। सोनौरा करमैनी मार्ग पर राजकीय नलकूप के समीप खेत से बने एप्रोच मार्ग से सड़क पर चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एप्रोच मार्ग के गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक, थाना क्षेत्र के भीटी रावत फोरलेन चौराहे पर एक डंपर ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगो ने उसे ऑटो से सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेकुआपाती राजस्व ग्राम महदेईया निवासी सन्नी (25) किसी काम से भीटी रावत स्थित बैंक जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही हाईवे चौराहे पर पहुंचा तो गलत लेन में जा रहे मिट्टी लदे दो डंपर एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में बिल्कुल अगल बगल चल रहे थे। इस दौरान एक डंपर बाइक को जोरदार ठोकर मारने के बाद एक पिकअप में भिड़ गया। वहीं, बाइक सवार डंपर के नीचे आ गया। घटना के बाद थोड़ी ही देर में फोरलेन सड़क पर वाहनों का लंबी कतार लग गई। एक घंटे लोग परेशान रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो से सहजनवां सीएचसी पहुंचाया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें