जीप से कुचलकर एक की मौत, दूसरा घायल
- गोला इलाके में जीप और बाइक में हुई टक्कर, घायल को भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के चिलवा गेट के सामने शुक्रवार की देर रात 9.30 बजे के जीप और बाइक की टक्कर में बुलेट सवार योगेन्द्र यादव (55) की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि, पन्नेलाल यादव घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के मूंगवार निवासी पन्नेलाल अपने साथ योगेन्द्र को बुलेट से लेकर कौड़ीराम की तरफ से अपने घर आ रहे थे। अभी गोला के चिलवा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई। हादसे में योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी घायल हो गए। घटना के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।